मां राजराजेश्वरी कामाख्या देवी धाम में मां बगलामुखी जी के निमित्त साप्ताहिक हवन यज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं ने पायी आहुतियां
जालंधर:Lokbani Jalandhar
कोट सदीक, नजदीक गाखला पुल, धालीवाल (जालंधर) स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां राजराजेश्वरी कामाख्या देवी धाम में मां बगलामुखी जी के निमित्त निःशुल्क साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मंदिर परिसर में किया गया।
इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य जजमान के रूप में कन्हैया सहगल, विक्रम भसीन, राजेश शर्मा, इंद्र कुमार भार्गव, प्रदीप सनी, नितिन पाठक, रमेश लाल, मनीष हांडा और विजय हांडा सपरिवार शामिल हुए।
हवन यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसे मुख्य पुजारी पंडित राजेश कौशिक और पंडित अविनाश गौतम ने संपन्न करवाया। विद्वान पंडितों ने शॉर्ट सुविचार और शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। इसके बाद मुख्य जजमानों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत मंदिर प्रबंधन द्वारा विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।
