कहा हुआ छात्रा के साथ दुष्कर्म पड़े ………..
कहा हुआ छात्रा के साथ दुष्कर्म पड़े ………..
लुधियाना में दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप चार बच्चों के पिता पर है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस की तरफ से कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
थाना मेहरबान के एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान घुमण एस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी सरकुला अंसारी (40) के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले के गांव जोगा पट्टी का रहने वाला यह शख्स चार बच्चों का बाप है। यहां राधा स्वामी कॉलोनी में रहने वाले एक दिव्यांग की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी सरकुला को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला देवरिया के गांव भुसमा कुशल टोला के रहने वाला है। वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी 15 साल की बेटी 10वीं क्लास की छात्रा है। आरोपी भी यहां उसके साढ़ू के साथ कढ़ाई का काम करता है, जिसके चलते उसका घर में आना-जाना था। 1 अप्रैल को उसकी पत्नी ने उसे फोन करके बताया कि आज जब वो दोनों अपने अपने काम पर गए हुए थे तभी घर पर मौजूद बेटी को अकेली पाकर सरकुला ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस शिकायत के बाद थाना मेहरबान पुलिस ने दुष्कर्म और पाेक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया