



महेश मखीजा को आढ़ती एसोसिएशन ने तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त
जालंधर/(लोकवाणी)
विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार मामले में विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उसके काले धन को ठिकाने लगाने वाले आढ़ती महेश मखीजा की परेशानियां कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। अब आढ़ती एसोसिएशन मकसूदां मंडी के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने महेश मखीजा को एसोसिएशन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर लिया गया है। बता दें कि वर्तमान समय में मखीजा आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव पद का कार्यभार संभाल रहे थे।
एसोसिएशन का कहना है कि मामला न्यायालय और संबंधित कानूनी एजेंसियों के अधीन है। आरोपों की पूरी जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है। यदि न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत श्री महेश मखीजा पर लगे आरोप सिद्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें एसोसिएशन में पुनः बहाल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन न्यू सब्ज़ी मंडी, जालंधर,पारदर्शिता, ईमानदारी और संगठनात्मक अनुशासन के सिद्धांतों के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।





